विदिशा नगर: 5 से कम बच्चों वाले स्कूलों पर बंदी की गाज, छात्रों का होगा विलय
प्रदेश सरकार के निर्देश पर अब ऐसे प्राइमरी स्कूल, जहां 5 से कम छात्र हैं, उन्हें बंद कर आसपास के स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। रविवार दोपहर 12 बजे बताया कि विदिशा के ग्राम विघन में केवल 3 बच्चे दर्ज हैं, जिन्हें अन्य स्कूल में भेजने की तैयारी है।वहीं अमाछावर गांव में बच्चों की संख्या बढ़कर 5 से अधिक हो गई है। शिक्षकों के अनुसार कई बच्चों के पास दस्तावेज नहीं।