सिरसागंज: बाबा साहेब की जयंती पर 28 अप्रैल को नगर में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
फिरोजाबाद के सिरसागंज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को आयोजन समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें भव्य शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। जिसके अनुसार आगामी 28 अप्रैल को अंबेडकर नगर स्थित कुंजपुरा तिराहे से नगर शोभा यात्रा का शुभारंभ होगा।