सतबरवा: बोहिता और सेहरा के 125 किसानों के बीच जैविक खाद एवं कीटनाशक का वितरण
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) सतबरवा द्वारा जिला उद्यान विभाग के सहयोग से गुरुवार दोपहर 3 बजे जैविक संसाधन केंद्र के माध्यम से निर्मित जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों का वितरण किया गया। सेहरा गांव में कार्यक्रम के दौरान बोहिता और सेहरा के 125 लाभुक किसानों के बीच जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों का वितरण किया गया।