खगड़िया: कोनियां में शराबी ने दो लड़कियों के साथ की मारपीट
गंगौर ओपी थाना क्षेत्र के कोनियां गांव में एक शराबी ने दो लड़की के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। दोनों लड़की को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। बताया जा रहा है कि कोनियां की गुंजा कुमारी व प्रियंका कुमारी को पड़ोस के ही एक शराबी ने अनावश्यक ही शराब के नशे में मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इधर पीड़ित परिजनों में आक्रोश देखा गया।