गुरारू: गुरारू में विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
Guraru, Gaya | Apr 3, 2026 गुरारू बाजार स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में शुक्रवार दोपहर एक बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।उद्घाटन गुरुआ के विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्जलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सफल एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक ने छात्रों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त करने की बात कही।