बरेली: नाथनगर सुरक्षा समूह ने पश्चिम बंगाल में हुई घटना के विरोध में कल विशाल धरना प्रदर्शन की जानकारी दी
नाथनगर सुरक्षा समूह पश्चिम बंगाल में हुई घटना के विरोध में कल करेंगे विशाल धरना प्रदर्शन, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।उपजा प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि वक्फ संशोधन कानून के विरोध के नाम पर पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर किए जा रहे हमलों के विरोध में नाथ नगरी सुरक्षा समूह के बैनर तले कल गुरुवार को हिन्दू संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।