पिंड्रा: वाराणसी के अमूल बनास डेरी प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
वाराणसी जनपद के करखियांव स्थित अमूल बनास डेयरी प्लांट में शनिवार को मजदूर का गुस्सा फूट पड़ा। वेतन कटौती और ठेकेदारों के द्वारा किए जा रहे कथित शोषण के विरोध में सैकड़ो महिला पुरुष श्रमिकों ने प्लांट का मुख्य द्वार पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर उन्हें शांत करने की कोशिश की।