#पुलिस_कार्यालय, #जनपद_आजमगढ़
⭐#उप_निरीक्षक संजय कुमार सिंह #निरीक्षक पद पर पदोन्नत ⭐
जनपद आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है कि जनपद में तैनात उप-निरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
इस अवसर पर पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने श्री संजय कुमार सिंह के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पदोन्नति उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरीक्षक संजय कुमार सिंह भविष्य में भी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं अनुशासित कार्यशैली से विभाग एवं जनपद का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा पदोन्नति प्राप्त अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
➡️ जनपद आजमगढ़ पुलिस परिवार द्वारा निरीक्षक संजय कुमार सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digazamgarh