कटोरिया: बड़वासनी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी
Katoria, Banka | May 28, 2026 कटोरिया- ओढ़नी डैम रोड स्थित बड़वासनी गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गया। जख्मी दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने एक की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।