जगाधरी: भाजपा पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी दिये जाने पर संजय बक्सी ने विधायक, मेयर और जिला अध्यक्ष का लिया आशीर्वाद
पार्टी के द्वारा संजय बक्शी को पर्यावरण विभाग का प्रदेश सह प्रमुख बनाया गया है। जिसके बाद संजय बक्शी ने सबसे पहले अपनी यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा नगर निगम मेयर मदन चौहान व जिला अध्यक्ष राजेश सपरा से आशीर्वाद लिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाने का काम करेंगे उनके साथ मंडल महामंत्री संदीप धीमान भी मौजूद रहे।