#बलरामपुर: एसपी की जनसुनवाई में गूगल मीट से जुड़े थाना प्रभारी, दिए कड़े निर्देश
भूमि, साइबर और महिला उत्पीड़न के मामलों पर तुरंत एक्शन; एसपी बोले—लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बलरामपुर ! एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, साइबर फ्रॉड, पारिवारिक कलह और महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर एसपी ने मौके से ही गूगल मीट के जरिए क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को सीधे जोड़कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने स्पष्ट किया कि प्रार्थना पत्रों और IGRS की गुणवत्ता की समीक्षा वे स्वयं करेंगे। थानों पर आने वाले फरियादियों से संवेदनशीलता से व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Balrampur, Balrampur | Oct 6, 2026