नरपतगंज: पलासी विद्यालय में भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री को दिया आवेदन
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय पलासी में भवन निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री से लेकर कई पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।