गोंडा: इटियाथोक पुलिस द्वारा विपक्षियों की गिरफ्तारी ना किए जाने से नाराज पीड़िता ने SP ऑफिस पहुंचकर दी शिकायत
Gonda, Gonda | Feb 22, 2024 कर्मडीह कला सदाशिव बाजार निवासिनी सुनीता सोनी ने मंगलवार को थाना इटियाथोक में विपक्षी मैसर बानो, आलिया बानो, नूर आलम व सकीना बानो के विरूद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तारी ना किए जाने पर पीड़िता ने गुरुवार को SP ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि इटियाथोक पुलिस विपक्षियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।