रायसेन: ग्राम छोला में हवा-पानी से गेहूं की फसल बर्बाद, किसान ने मुआवजे की लगाई गुहार
Raisen, Raisen | Apr 2, 2026 जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम छोला में तेज हवा और मौसम के बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यहां के किसान लखन लाल शर्मा की गेहूं की फसल भारी नुकसान की चपेट में आ गई। किसान ने बताया कि उसके पास कुल 5 एकड़ भूमि है, जिसमें गेहूं की फसल बोई गई थी, लेकिन अचानक चले तेज हवा-पानी के कारण करीब ढाई एकड़ फसल आड़ी होकर बर्बाद हो गई।