लखीसराय: लखीसराय जिले भर में किसानों को मक्का और मोटे अनाज की खेती के लिए किया जा रहा है जागरूक
लखीसराय जिले भर में किसानों को मक्का एवं मोटे अनाज की खेती के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है.कृषि विभाग से संबद्ध तकनीकी प्रसार के लिए उत्तरदायी स्वायत्त पंजीकृत संस्था कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के द्वारा मक्का एवं मोटे अनाज की खेती के लिए किसानों को लुधियाना एवं अल्मोड़ा भेजकर विशेष प्रशिक्षण दिलाने की योजना तैयार की गई है.