लखीसराय: प्रभात चौक लखीसराय स्थित जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन कार्यालय सभागार में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
रविवार को जिला मुख्यालय लखीसराय चितरंजन रोड प्रभात चौक स्थित जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन कार्यालय के सभागार में रामबालक सिंह की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया.जहां कवि दशरथ महतो द्वारा रचित कविता संग्रह पानी और पर्यावरण की कविताएं का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम में शामिल कवियों द्वारा देश-विदेश के माहौल पर आधारित कविताओं की प्रस्तुति की गई.