लखीसराय: रामगढ़ चौक थानाक्षेत्र के शाहनगर गांव में पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के 3 लोग जख्मी, किया गया उपचार
जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहनगर गांव में पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए जिन्हें बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी घायलों का उपचार किया गया। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव निवासी चरित्रर यादव के तीन पुत्रों को इसी गांव के रहनेवाले कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।