लखीसराय: लखीसराय एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर साधा निशाना
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां बीजेपी प्रधान कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रति पक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव खुद अपराधियों को विधान परिषद, विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचाने का काम करते हैं और दूसरे पर बोलते हैं। एनडीए सरकार में अपराधियों पर कारवाई होती है।