लोहरदगा: लोहरदगा में किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती का मंत्र बदलते मौसम में एकल नहीं मिश्रित फसल अपनाने की सलाह।
बदलते मौसम और एल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए किसानों को समय रहते वैज्ञानिक खेती अपनाने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे कृषि विज्ञान केंद्र, लोहरदगा में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत आकस्मिक फसल योजना विषय पर कृषक–वैज्ञानिक अंतरक्रिया कार्यक्रम आयोजित किया गया।