घाटमपुर: बंबूराहा में नोन नदी के रपटा पुल पर दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद मिला साले का शव
रविवार देर शाम बंबूराहा में नोन नदी के रपटा पुल पर चप्पल बचाने के प्रयास में साले और बहनोई बह गए थे।बहनोई को क्षेत्रीय लोगों द्वारा बचा लिया गया था।थाना प्रभारी ने सोमवार रात 8 बजे बताया दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद साले मनोज शंखवार का शव बरामद हुआ है।पुल पर रेलिंग न होने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।