सदर: प्रयागराज: पारस-ग्रीन अपार्टमेंट के 11वें फ्लोर पर देर रात भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
Sadar, Allahabad | Nov 9, 2026
प्रयागराज के मुंडेरा स्थित पारस-ग्रीन अपार्टमेंट के 11वें फ्लोर पर देर रात आग लग गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। इसके बाद निवासियों ने बिल्डर और अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।निवासियों का आरोप है कि अपार्टमेंट में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।