इटारसी: रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला चपेट में आई, मां को बचाने कूदी बेटी घायल, CCTV में कैद
इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार सुबह 9 बजे सामने आया है पूरी घटना रविवार की बताई जा रही है। जब जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17020) से हैदराबाद निवासी हबीबा बेगम (36) और उनकी बेटी फराना बेगम (18) पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थीं।