बागपत: दुडभा गांव स्थित बागपत चमरावल रोड किनारे जर्जर विद्युत पोल से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश
Baghpat, Bagpat | Apr 21, 2026 मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे दुडभा गांव स्थित बागपत चमरावल रोड पर विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां रोड किनारे लगा एक विद्युत पोल काफी जर्जर हालत में है, जो कभी भी गिर सकता है। स्थानीय ग्रामीण प्रवीण, रवि, आकाश, मनोज आदि का कहना है कि पोल टेढ़ा हो चुका है और जर्जर हालत में भी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।