गाज़ियाबाद: मोबाइल फोन लूटने वाले एक अभियुक्त को कवि नगर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र से किया गिरफ्तार
बीती 24 सितंबर 2023 को सिद्धांत निवासी महिंद्रा एंक्लेव का मोबाइल लूट कर एक अभियुक्त फरार हो गया था। थाना अध्यक्ष कवि नगर योगेंद्र मलिक ने बताया की मोबाइल को ढूंढने के लिए टीम लगी हुई थी, जिसके बाद एक अभियुक्त दिनेश कुमार को औद्योगिक क्षेत्र से लूट गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।