धौलपुर: ककुआ के पास बरातियों से भरा लोडिंग टेंपो पलटा, टेंपो में सवार आधा दर्जन घायल
जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित ककुआ गांव के समीप सोमवार देर रात शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बरातियों से भरा लोडिंग टेंपो पलटा गया। हादसे में सवार लोगो की चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा घायल को जिले के अस्पताल में लाया गया। बसेड़ी से एक बारात आगरा गई थी। बाराती लोडिंग टेंपो से वापिस बसेड़ी लौट रहे थे।