अरवल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर सुनीं आमजनों की समस्याएं
Arwal, Arwal | May 10, 2026 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल द्वारा आयोजित जनता दरबार में आमजनों ने अपनी शिकायतें रखीं। लोगों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिन्हें महोदया ने ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने सभी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।