बेगूसराय: स्वतंत्रता दिवस पर गांधी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, तैयारियां पूरी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम गांधी स्टेडियम में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी सुबह 09:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा गुरुवार की शाम 05:00 बजे मिली. मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई आदि की तैयारी पूरी कर ली गयी है.