आज दिनांक 17.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा 'सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ के तहत कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 4 आम नागरिकों से साक्षात्कार किया गया।
उक्त साक्षात्कार के क्रम में आवेदक श्री मुकेश पाण्डेय, पिता स्व० कपिमुनी पाण्डेय, ग्राम-पो० मानपुर, दिनारा के द्वारा लोक भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया गया है। जिसे अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज को भेजा गया। आवेदक रामाशंकर चौधरी, पिता स्व० जागा चौधरी, ग्राम-पो० अकोढ़ा, थाना-दिनारा के द्वारा हिस्से की जमीन को जबरदस्ती कब्जा करने के संबंध में दिया गया है, जिसे भूमि सुधार उप समाहर्ता , बिक्रमगंज को भेजा गया। वहीं आवेदक श्री राधेश्याम राम, पिता स्व० रामशकल राम, ग्राम- रेड़िया, पंचायत फुलवरिया, चेनारी के द्वारा शिक्षा सेवक के पद पर नियुक्त करने के संबंध में आवदेन दिया गया है। जिसे जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास को अविलंब जांच कर नियमानुसार समुचित कार्रवाई करते हुए आवेदन पत्र को निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार शेष आवेदन पत्र को त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित कार्यालय/पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया।
#iprd
#GoodGovernance
#BiharGovernment
#PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 17, 2026