बिहारीगंज: पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया
बिहारीगंज थाना क्षेत्र से पांच महीने पूर्व अपहृत 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को बिहारीगंज बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में युवती के पिता ने जनवरी माह में गांव के ही संदीप कुमार समेत तीन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा यूवती की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था।