सिरोही: तीन साल की परेशानी खत्म, शहरी सेवा शिविर में मिला 69ए का पट्टा
Sirohi, Sirohi | Jun 16, 2026 राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत मंगलवार को आयोजित शिविर में आमजन की लंबित समस्याओं का समाधान किया गया। इसी क्रम में कालकाली तालाब के पास निवासी रमजान खान को उनके भवन का 69ए का पट्टा जारी कर बड़ी राहत प्रदान की गई। रमजान खान पिछले तीन वर्षों से अपने भवन के पट्टे के लिए नगर परिषद के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा