बहराइच: जनपद में तीन उप-जिलाधिकारियों के हुए तबादले, महसी के उप-जिलाधिकारी बने अखिलेश
जिले में जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी ने तहसीलों में फेर बदला करते हुए उप जिलाधिकारी महसी रहे राकेश कुमार मौर्य को उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर बनाया है। जबकि दूसरे जिले से यहां पर आए उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह को उपजिलाधिकारी महसी का प्रभार मिला है। इसके साथ ही लालधर सिंह यादव को उप जिलाधिकारी न्यायिक कैसरगंज तैनात किया गया है।