दमयंती नगर: दमोह: बांसनी में जंगली सूअर का शिकार, घर में रखा मिला पका मांस; वन विभाग ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
दमोह वन परिक्षेत्र के बांसनी गांव में वन विभाग ने जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके घर से पका, उबला और भुना मांस, खून लगे हथियार तथा जंगली सूअर के बाल बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने शिकार की बात स्वीकार की। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।