आरा: ऑटो और ट्रक के टक्कर में एक व्यक्ति की मौत,भाई-बहन गंभीर रूप से हुए जख्मी, बहन पीएमसीएच रेफर घटना नवादा बिन गांव के समीप
Arrah, Bhojpur | Apr 30, 2024 बिहिया थाना क्षेत्र के नवादा बिन गांव के समीप खड़ी ट्रक में ऑटो टकराई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति संजय प्रसाद बताए गए ।जबकि दुर्घटना में महिला कौशल्या देवी गंभीर रूप से जख्मी है। और एक अन्य व्यक्ति गणेश प्रसाद भी गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। महिला गम्भीर हालात में पीएमसीएच रेफर हुई।