आरा: अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कुकुरहा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर बाप-बेटा समेत 3 लोगों की जमकर पिटाई, तीनों जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 30, 2024 भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कुकुरहा गांव में मंगलवार की दोपहर पूर्व के विवाद को लेकर बाप-बेटा समेत 3 लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।