आरा: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव में मंगलवार की सुबह पंखे के कुंडी से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ
Arrah, Bhojpur | Apr 30, 2024 भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव में मंगलवार की सुबह पंखे के कुंडी से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ हुआ है। महिला का शव उसके घर के कमरे से बरामद किया गया है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतका बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी भीम राय की 31 वर्षीया पत्नी प्रीति राय है।