आरा: जगदीशपुर के बुढ़वल गांव मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक रोहतास निवासी अधेड़ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 30, 2024 जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में एक रोहतास निवासी अधेड़ जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।