इकौना: इकौना-पयागपुर मार्ग पर मधुपुरवा के पास मवेशी से टकराकर बाइक सवार दो लोग हुए घायल
इकौना के बेचू बाबा निवासी बल्लू राम व लाजपत नगर निवासी मो. उमर एक बाइक पर मधुपुरवा जा रहे थे। मधुपुरवा के पास छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची ऐम्बुलेंस ने घायलों को इकौना CHC में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है।