खनियाधाना: खनियाधाना BEO कार्यालय में बड़ा घोटाला उजागर, कलेक्टर ने जांच समिति बनाई, 60 संदिग्ध, जांच शुरू
खनियाधाना के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय BEO ऑफिस में बहुत वित्तीय घोटाला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने संगठित तरीके से अपने परिजनों व परिचितों के खातों में सरकारी फंड से 1 करोड़ 4 लाख 42 हजार 7 सौ 63 रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी। यह गड़बड़ी भोपाल स्थित कोषा एवं लेखा कार्यालय की सतर्कता से उजागर हुई।