बड़नगर: भाटपचलाना थाना पुलिस ने धारदार तलवार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
भाटपचलाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बालोदा कोरन में यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति हाथ में नंगी तलवार लेकर घूम रहा है। वह वहाँ आने-जाने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को डरा-धमका रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भाटपचलाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्