हरिद्वार: शारदीय कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ज्वालापुर कोतवाली में एसएसपी ने किया दावा
शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। आज हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यह दावा किया। एसएसपी ने बताया कि शारदीय कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। आगामी पांच मार्च से लेकर आठ मार्च तक हरिद्वार में कांवड़ियों की भीड़ का दबाव बढ़ेगा। इसलिए उनके द्वारा अभी से ही ड्यूटी लगा दी गई हैं।