हरिद्वार: राजा गार्डन क्षेत्र में खानपुर विधायक उमेश कुमार का रोड शो, हरिद्वार में रविदास धाम बनाने की घोषणा
शुक्रवार शाम खानपुर विधायक उमेश कुमार ने राजा गार्डन के पास पहुंचकर रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार में रविदास धाम बनाने की घोषणा करी। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि हरिद्वार में रविदास धाम बने। जहां पर लगातार लंगर चलता रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।