हरिद्वार: जगजीतपुर पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भाजपा व कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जनसभा को किया संबोधित
खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार आज हरिद्वार के जगजीतपुर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उमेश कुमार ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के राज में हरिद्वार की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है यहां से प्रत्याशी जीतने के बाद दोबारा जनता के बीच नहीं आते।