हरिद्वार: रोशनाबाद मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेंशन धारकों को दी सौगात, वर्चुअली जारी किए 21 करोड़ 35 लाख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार जनपद के लाखों पेंशन धारकों को बड़ी सौगात दी। रोशनाबाद स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने वर्चुअली 21 करोड़ 35 लाख रुपए की धनराशि सीधे पेंशन धारकों के खाते में ट्रांसफर की। कार्यक्रम के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और सीडीओ प्रतीक जैन समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।