हरिद्वार: गैंगस्टर एक्ट में फरार वांछित को नगर कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर से किया गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे हैं एक वांछित को नगर कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाली पुलिस ने जनवरी में दीपक उर्फ गंजा समेत 6 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी जिसकी जांच श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने की थी। मामले में फरार चल रहे आरोपी विनय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।