दतिया नगर: कर्तव्य निभाते हुए प्रधान आरक्षक रमेश प्रजापति का निधन, एसपी कार्यालय में पुलिस ने 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
दतिया पुलिस विभाग के लिए मंगलवार का दिन बेहद दुखद रहा। कर्तव्य पालन के दौरान कार्यवाहक प्रधान आरक्षक स्व. रमेश चन्द्र प्रजापति का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। वे वर्ष 1996 में मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और वर्ष 2021 में कार्यवाहक प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए थे। अपने सेवाकाल में उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दी।