जहानाबाद: जहानाबाद में तेज बारिश से गर्मी से राहत, सदर अस्पताल सहित कई जगहों पर जलजमाव से लोग परेशान
जहानाबाद में शुक्रवार सुबह तेज आंधी और बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बाद शहर की कई सड़कों और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सदर अस्पताल परिसर सहित विभिन्न जगहों पर पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।