जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में एग्रीस्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित। प्रखंडवार प्रगति, लंबित मामलों व समस्याओं पर चर्चा हुई। DM ने निर्देश दिए कि घर-घर जाकर सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाए, ताकि पीएम किसान, बीज-उर्वरक अनुदान, फसल बीमा आदि योजनाओं का लाभ सरल हो।