“सुरक्षा का संकल्प हमारा, हरित आगरा सपना हमारा” 🌱
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में “वृक्षारोपण जन जागरुकता अभियान-2026” के अन्तर्गत आज दिनांक 01.07.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स में नियुक्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु पुलिस लाइन्स से कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए पचकुइया चौराहा तक जागरूकता रैली निकाली गई।
उक्त रैली के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे जन-अभियानों से जुड़ने तथा प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।
#𝐔𝐏𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞
11 views | Agra, Uttar Pradesh | Jul 1, 2026