बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आईवीआरआई के पास दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, युवक हुआ घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आईवीआरआई के पास दबंगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।