मानसी: बलहा गांव के पास निर्माणाधीन स्टेट हाईवे के किनारे नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Mansi, Khagaria | Apr 14, 2024 जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा गांव के पास निर्माणाधीन स्टेट हाईवे 95 के किनारे नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने लगभग एक घंटा सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण कई गाड़िया को पीछे लौटना या गांव के दूसरे रास्ते होकर अपने गंतव्य की ओर निकलना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में जहां तक आबादी है उसके सिर्फ पश्चिमी हिस्से में ही नाला निर्माण किया जा रहा है।